+ A | - A

पंजीयक बार बार पूछे जाने वाले प्रश्‍न

ओटी एण्‍ड ई बार बार पूछे जाने वाले प्रश्‍न

ओटी एण्‍ड ई अनुदेश तथा प्रलेखन एक रजिस्‍ट्रार बनें पर उपलब्‍ध हैं।

मैं प्रमाणन प्रक्रिया की शुरूआत कैसे करुं?

ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन प्रक्रिया तभी आरंभ होती है जब रजिस्‍ट्री में पंजीयक का आवेदन स्‍वीकार किया जाता है। आपको तकनीकी सहायता दल की ओर से स्‍वागत पैकेज भेजा जाएगा। इसमें निम्‍नलिखित होंगे :

  • ओटी एण्‍ड ई सर्वर सूचना और दो खातों के लिए यूज़र नेम / पासवर्ड सहित रजिस्‍ट्रार क्‍लाइंट परीक्षण के लिए ओटी एण्‍ड ई परिवेश में पहुंच।
  • अनुदेश कि रजिस्‍ट्रार टूल किट कहां डाउनलोड करना है।
  • अनुदेश कि आरआरपी विशिष्टियां कहां डाउनलोड करना है।
  • अनुदेश कि ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाना है।
  • अनुदेश कि एक अनुमोदित प्रमाणपत्र प्राधिकरण से एसएसएल प्रमाणपत्र कैसे प्राप्‍त करना है।
  • अनुदेश कि सब नेट की सूची के साथ तकनीकी समर्थन कैसे प्रदान करना है, जिसका उपयोग लाइव शेयर्ड रजिस्‍ट्री सिस्‍टम में पहुंच हेतु किया जाएगा।
  • प्रलेखन, जिसमें ओटी एण्‍ड ई सत्‍यापन के दौरान निष्‍पादित परीक्षणों को समझाया जाएगा।

उपरोक्‍त में से कुछ सूचना इस वेबसाइट पर भी उपलब्‍ध है।

मैं ओटी एण्‍ड ई स्‍वागत पैकेज प्राप्‍त करने के लिए क्‍या करुं?

पंजीयक क्‍लाइंट अनुप्रयोग के विकास हेतु जिम्‍मेदार हैं जो ईपीपी प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए रजिस्‍ट्री के साथ इंटरफेस पर उपलब्‍ध होगा। पंजीयक टूल किट किसी भी इच्‍छुक पक्षकार के लिए उपलब्‍ध है जो पंजीयक क्‍लाइंट अनुप्रयोग का विकास करना चाहता है। एक पंजीयक द्वारा अपने आवेदनों को विकसित करने का विक‍ल्‍प अपनाया जा सकता है ताकि पंजीयक टूल किट के बिना ईपीपी विशिष्टियों के अनुरूप बनाया जा सके। यह तब तक स्‍वीकार्य है जब तक क्‍लाइंट ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन प्रक्रिया को पास करने में सक्षम है। आरटीके में हमारे संस्‍करण में हम अपनी खुली एसएसएल आवश्‍यकताओं के लिए खुले एसएसएल समर्थन प्रदान करेंगे।

रजिस्‍ट्री-पंजीयक संचार चैनल का इंक्रिप्‍शन किया जाएगा। एक एसएसएल प्रमाणपत्र एक अनुमोदित प्रमाणन निकाय से आवश्‍यक है हो इस इंक्रिप्‍ट‍िड चैनलों को स्‍थापित कर सकें। पंजीयक एसएसएल प्रमाणपत्र प्राप्‍त करने और अपने ग्राहक अनुप्रयोग के लिए एसएसएल के लिए समर्थन विकसित करने हेतु उत्तरदायी है। कृपया विस्‍तृत जानकारी के लिए सुरक्षा संबंधी बार बार पूछे जाने वाले प्रश्‍न देखें।

मैं अपने क्‍लाइंट अनुप्रयोग की जांच कैसे करुं?

क्‍लाइंट विकास के दौरान पंजीयक ओटी एण्‍ड ई परिवेश में पहुंच सकेगा। ओटी एण्‍ड ई परिवेश में पंजीयक द्वारा ईपीपी कमांड की सही हैंडलिंग के सत्‍यापन और उनकी प्रतिक्रिया के लिए अपने सॉफ्टवेयर के प्रचालन का परीक्षण किया जा सकता है। ओटी एण्‍ड ई परिवेश में निष्‍पादित प्रचालन के लिए प्रभार नहीं लिया जाएगा और इससे लाइव शेयर्ड रजिस्‍ट्री सिस्‍टम पर कोई प्रभाव नहीं होगा। पंजीयक प्रमाणन के बाद ओटी एण्‍ड ई परिवेश में पहुंच जारी रख सकेंगे ताकि वे अपनी परखी गई सॉफ्टवेयर प्रणालियों की जांच जारी रख सकें।

मैं ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन के लिए समय की व्‍यवस्‍था कैसे करुं?

जब एक पंजीयक द्वारा क्‍लाइंट प्रणाली के परीक्षण कार्य पूरा हो जाता है और वह ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन के साथ आगे बढ़ने का इच्‍छुक है तो उन्‍हें समय तय करने के लिए तकनीकी समर्थन दल से संपर्क करना चाहिए। आपके परीक्षण की योजना जल्‍दी बनाना महत्‍वपूर्ण है। जैसे जैसे लोग आते हैं उन्‍हें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर समय दिया जाएगा।

अनुसूचित समय पर पंजीयक को ओटी एण्‍ड ई के तकनीकी समर्थन दल से प्रमाणन आरंभ करने के लिए संपर्क करना चाहिए।

ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन के दौरान क्‍या परखा जाएगा?

ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन के दौरान एक पंजीयक के क्‍लाइंट अनुप्रयोग को कई प्रकार के प्रचालनों के उचित निष्‍पादन का प्रदर्शन करना होगा। कृपया ओटी एण्‍ड ई पंजीयक स्‍वीकार्य मानदण्‍ड दस्‍तावेजों में पूरे विवरण देखें।

टिप्‍पणी : एफ्लियास और रजिस्‍ट्री को आवश्‍यकता अनुसार अनिवार्य ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन में परिवर्तन का अधिकार है।

ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन के बाद क्‍या हो?

इसे पास करने के लिए पंजीयक को त्रुटियों के बिना ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन परीक्षा के सभी पक्षों को पूरा करना चाहिए। तकनीकी समर्थन दल से एक समयबद्ध रूप में प्रमाणन मिल सकेगा और उन पंजीयकों को फीड बैक दिया जाएगा जो परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा करने में असफल रहे हैं। पंजीयक प्रमाणन के लिए सिस्‍टम और पुन: अनुसूची में सुधार कर सकते हैं। पंजीयकों को ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन में प्रयासों की संख्‍या के लिए सीमित नहीं रखा जाएगा।

इसे पास करने के लिए पंजीयक को त्रुटियों के बिना ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन परीक्षा के सभी पक्षों को पूरा करना चाहिए। तकनीकी समर्थन दल से एक समयबद्ध रूप में प्रमाणन मिल सकेगा और उन पंजीयकों को फीड बैक दिया जाएगा जो परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा करने में असफल रहे हैं। पंजीयक प्रमाणन के लिए सिस्‍टम और पुन: अनुसूची में सुधार कर सकते हैं। पंजीयकों को ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन में प्रयासों की संख्‍या के लिए सीमित नहीं रखा जाएगा।

ओटी एण्‍ड ई टेस्‍ट सर्वस का क्‍या नाम और पोर्ट है?

ओटी एण्‍ड ई परीक्षण सर्वर नेम और पोर्ट ओटी एण्‍ड ई खाते की जानकारी के साथ प्रत्‍येक पंजीयक को प्रदान किए जाएंगे

क्या कुंजी या प्रमाणपत्र आकार स्वीकार किए जाते हैं?

The .IN रजिस्ट्री वर्तमान में 2048 बिट निजी कुंजी है कि लंबाई का समर्थन कर रहे हैं| हम वर्तमान में 4096 बिट कुंजी का समर्थन नहीं करते|

सुरक्षा के बार बार पूछे जाने वाले प्रश्‍न

रजिस्‍ट्री शेयर्ड रजिस्‍ट्री सिस्‍टम में नियंत्रण पहुंच किस प्रकार करती है?

शेयर्ड रजिस्‍ट्री सिस्‍टम तक पहुंच तीन प्रक्रियाओं द्वारा सीमित रखी जाती है :

  • उत्‍पादन एसआरएस तक पहुंच के नियंत्रण को आईपी एड्रेस फिल्‍टर द्वारा सीमित रखा जाता है।
  • एसएसएल इंक्रिप्‍शन की आवश्‍यकता पंजीयक क्‍लाइंट सिस्‍टम और ओटी एण्‍ड ई तथा उत्‍पादन सिस्‍टम के बीच संचार चैनल के लिए है।
  • यूज़र नेम और पासवर्ड द्वारा अभिप्रमाणन की आवश्‍यकता सत्र स्‍थापित करने के लिए है।

एसआर एस के लिए पहुंच प्रदान करने से पूर्व प्रत्‍येक पंजीयक के लिए तीन प्रक्रियाओं के सही संयोजन की आवश्‍यकता होती है।

मैं ऐसे आईपी पते को कैसे निर्दिष्‍ट करुं जो एसआरएस पर पहुंच बना सकता है?

पंजीयक डेटा प्रपत्र में एक ऐसा अनुभाग है जहां पंजीयक आईपी सब नेट को निर्दिष्‍ट कर सकते हैं जो उत्‍पादन एसआरएस तक पहुंचेंगे। निर्दिष्‍ट सब नेट निम्‍नलिखित नियमों के अनुरूप होने चाहिए:

  • अधिकतम 3 आईपी सब नेट
  • अधिकतम तीन आईबी सब नेट के बीच 96 होस्‍ट
  • इसकी रेंज सीआईडीआर फॉर्मेट में लिखी जानी चाहिए (उदाहरण के लिए 192.168.1.0/27 जहां "/27" सब नेट की लंबाई दर्शाता है।) हम /26 रेंज से कम स्‍वीकार नहीं कर सकते (अर्थात /25, /24, आदि) सीआईडीआर फॉर्मेट द्वारा प्रत्‍येक रेंज के अंदर होस्‍ट की संख्‍या दर्शाई जाती है। ये रेंज इस प्रकार हैं :
    • /26 = 64 होस्‍ट
    • /27 = 32 होस्‍ट
    • /28 = 16 होस्‍ट
    • /29 = 8 होस्‍ट
    • /30 = 4 होस्‍ट
    • /31 = 2 होस्‍ट
    • /32 = 1 होस्‍ट
  • वैध सब नेट के उदाहणों में शामिल हैं :
    • 64 होस्‍ट का एक सब नेट (उदाहरण 192.168.1.0/26)
    • 64 होस्‍ट का एक सब नेट और 32 या कम होस्‍ट का एक सब नेट (उदाहरण सब नेट #1 192.168.2.0/26, के रूप में, जो 64 पते दर्शाती है 192.168.2.0 से 192.168.2.63; और सब नेट #2 192.168.3.0/ 27, के रूप में जो 32 पते दर्शाती है 192.168.3.0 से 192.168.3.31।
    • 32 या कम होस्‍ट के तीन सब नेट (उदाहरण सब नेट #1 192.168.2.0/27, के रूप में जो 32 पते दर्शाती है 192.168.2.0 से 192.168.2.31; सब नेट #2 192.168.3.0/27, के रूप में, जो 32 पते दर्शाती है 192.168.3.0 से 192.168.3.31; और सब नेट #3 192.168.4.0/27, के रूप में जो 32 पते दर्शाती है 192.168.4.0 से 192.168.4.31)
  • निर्दिष्‍ट सब नेट वैध बिट बाउंडरी पर आने चाहिए। उदाहरण के लिए एक सब नेट को 192.168.2.1/27 के रूप में निर्दिष्‍ट किया गया है जो स्‍वीकार्य नहीं है क्‍योंकि ".1" /27 के लिए वैध बाउंडरी नहीं है। निम्‍नलिखित तालिका में प्रत्‍येक सब नेट लंबाई की वैध नेट बाउंडरी परिभाषित की गई है।
सब नेट की लंबाई होस्‍टों की संख्‍या बाउंडरियां
/26 64 0,64,128,192
/27 32 0,32,64,96,128,160,192,224
/28 16 0,16,32,48,64,80,96,112,128, 144,160,176,192,208,224,240
/29 8 0,8,16,24,32,40,...,248 (8 की वृद्धि में)
/30 4 0,4,8,12,16,20,...,252 (4 की वृद्धि में)
/31 2 0,2,4,6,8,12,...,254 (2 की वृद्धि में)
/32 1 0 through 255 (1 की वृद्धि में)

एसएसएल प्रमाणपत्र क्‍या है?

एक डिजिटल प्रमाणपत्र एक स्‍वतंत्र और भरोसेमंद तृतीय पक्ष द्वारा डिजिटल रूप से हस्‍ताक्षरित वक्‍तव्‍य है (प्रमाणन प्राधिकरण)। इस वक्‍तव्‍य में आम तौर पर एक नामक X.509 पर बनाए गए अत्‍यंत विशिष्‍ट फॉर्मेट का पालन किया जाता है, अत: इन्‍हें कभी कभार X.509 प्रमाणपत्र कहते हैं।

एक प्रमाणपत्र पंजीयक के सर्वर और रजिस्‍ट्री एसआरएस के बीच अभिप्रमाणित और इंक्रिप्टिड संचार चैनल स्‍थापित करने के लिए आवश्‍यक है।

मैं एसएसएल प्रमाणपत्र कहां से प्राप्‍त करुं?

X.509 सर्वर प्रमाणपत्र किसी स्‍वीकार्य प्रमाणपत्र प्राधिकरण से प्राप्‍त किया जा सकता है। कृपया सुनिश्चित करें कि आप एक एसएसएल सर्वर प्रमाणपत्र प्राप्‍त करते हैं, एक वैयक्तिक / व्‍यक्तिगत प्रमाणपत्र नहीं। स्‍वीकार्य प्रमाणपत्र प्राधिकरणों में इस समय शामिल हैं वेरीसाइन, थावटे और स्‍टारफील्‍ड,; योग्‍यता प्राप्‍त भारत सरकार की इकाइयां एनआईसी. द्वारा जारी प्रमाणपत्र उपयोग करती हैं। हमें प्रसन्‍नता है कि आप एक आधिकारिक भारतीय प्रमाणपत्र प्राधिकरण के प्रमाणपत्र का उपयोग करते हैं। यदि आप एक ऐसे प्राधिकरण के प्रमाणपत्र का उपयोग करना चाहते हैं जो इस सूची में नहीं है तो कृपया हमसे संपर्क करें ताकि हम उस प्रमाणपत्र का मूल्‍यांकन और परीक्षण कर सकें।

मुझे कौन सा एसएसएल टूल किट उपयोग करना चाहिए?

पंजीयक एक एसएसएल टूल किट प्राप्‍त करने के लिए जिम्‍मेदार हैं जो विकास भाषा तथा उनके क्‍लाइंट सिस्‍टम के प्‍लेट फॉर्म के अनुकूल है। इसकी न्‍यूनतम आवश्‍यकता है कि इसे एसएसएल संस्‍करण 3 को समर्थन देना चाहिए।

C, C++ या पर्ल के लिए ओपन एसएसएल एक खुले स्रोत वाला एसएसएल समाधान है

जावा के लिए :

कौन से साइफर सूट्स स्‍वीकार्य हैं?

एसआर एस के साथ एसएसएल कनेक्‍शन स्‍थापित करने के लिए पंजीयक के क्‍लाइंट सिस्‍टम में एसआरएस द्वारा समर्थित एक साइफर सूट समर्थन चुना जाना चाहिए। एसआरएस द्वारा निम्‍नलिखित साइफर को समर्थन दिया जाता है :

  • SSL_DHE_DSS_EXPORT_WITH_DES40_CBC_SHA
  • SSL_DHE_DSS_WITH_DES_CBC_SHA
  • SSL_DHE_DSS_WITH_3DES_EDE_CBC_SHA
  • SSL_RSA_WITH_DES_CBC_SHA
  • SSL_RSA_EXPORT_WITH_DES40_CBC_SHA
  • SSL_RSA_WITH_3DES_EDE_CBC_SHA
  • SSL_RSA_WITH_RC4_128_SHA
  • SSL_RSA_WITH_RC4_128_MD5
  • SSL_RSA_EXPORT_WITH_RC4_40_MD5
  • SSL_DHE_RSA_WITH_3DES_EDE_CBC_SHA
  • SSL_DHE_RSA_WITH_DES _CBC_SHA
  • SSL_DHE_RSA_EXPORT_WITH_DES40_CBC_SHA

मुझे उत्‍पादन आरएसएस के लिए यूज़र नेम / पासवर्ड कहां मिलेगा?

जब आप सफलतार्पूक ओटी एण्‍ड ई प्रमाणन पूरा कर लेते हैं तथा निधिकरण पूरा हो जाता है तो एसआरएस उत्‍पादन के लिए आपको यूज़र नेम और पासवर्ड भेजा जाता है।

पंजीयक टूल किट बार बार पूछे जाने वाले प्रश्‍न

सॉफ्टवेयर विकास किट के बारे में विस्‍तृत जानकारी पंजीयक कैसे बनेंमें उपलब्‍ध है।

पंजीयक टूल किट क्‍या है?

पंजीयक टूल किट एक सॉफ्टवेयर विकास किट है जो ईपीपी रजिस्‍ट्री –पंजीयक प्रोटोकॉल का उपयोग करते समय रजिस्‍ट्री में इंटरनेट डोमेन नेम दर्ज करने के लिए एक पंजीयक सॉफ्टवेयर प्रणाली के विकास को समर्थन देता है।

टूल किट में क्‍या शामिल है?

पंजीयक टूल किट में नीचे दिए गए विवरण के अनुसार सॉफ्टवेयर और प्रलेखन हैं।

सॉफ्टवेयर में कार्यशील जावा एपीआई और जावा और पर्ल सैम्‍पल होंगे जिन्‍हें रजिस्‍ट्री तथा पंजीयक के बीच संपर्क हेतु ईपीपी प्रोटोकॉल में कार्यान्‍वयन हेतु उपयोग किया जा सकता है। इन नमूनों से दर्शाया जाएगा कि किस प्रकार एक्‍सएमएल अनुरोध (पंजीकरण की घटनाएं) जोड़े जा सकते हैं और इन्‍हें आगे कार्रवाई के लिए रजिस्‍ट्री में भेजा जा सकता है। इस सॉफ्टवेयर से पंजीयक को संदर्भ कार्यान्‍वयन का आधार मिलेगा जो रजिस्ट्री – पंजीयक प्रोटोकॉल के अनुरूप है। टूल किट का सॉफ्टवेयर घटक स्‍थैतिक एक्‍सएमएल अनुरोधों पर आधारित होगा।

प्रलेखन में पंजीयक को प्रोटोकॉल विशिष्टि के विवरण समझाएं जाएंगे। इसमें उन कमांड का विवरण दिया जाएगा जो रजिस्‍ट्री को डोमेन पंजीकरण घटनाओं के समर्थन हेतु और संभावित प्रक्रियाओं के लिए भेजी जाती हैं जो रजिस्‍ट्री द्वारा वापस भेजी जाती हैं। कमांड के क्रम का बारीक प्रकार और पे लोड रजिस्‍ट्री में असेम्‍बल और प्रेषित किया जाना चाहिए, जिसे प्रत्‍येक संभावित पंजीकरण घटना के लिए परिभाषित किया जाएगा।

प्रलेखन में सैम्‍पल सॉफ्टवेयर का वर्णन भी किया जाएगा जो ईपीपी रजिस्‍ट्री-पंजीयक प्रोटोकॉल का कार्यान्‍वयन करता है। इसमें साफ्टवेयर पैकेज वंशक्रम और परिभाषित उद्देश्‍यों और विधियों की व्‍याख्‍या का विवरण होगा (जिसमें कॉलिंग पैरामीटर सूचियां और अनुमानित प्रतिक्रिया व्‍यवहार शामिल है)।

टूल किट कब उपलब्‍ध होगा और इसकी लाइसेंसिंग शर्तें क्‍या है?

टूल किट अब उपलब्‍ध है। विकास किट में शामिल पद चरण 3में उपलब्‍ध हैं।